BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के कई इलाकों में AQI ‘बेहद खराब’

by bnnbharat.com
November 4, 2020
in समाचार
दिल्ली-NCR में पसरी धुंध, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह हवा की गुणवत्ता का स्तर (AQI) सबसे खराब द्वारका सेक्टर 8 में 370 ‘बेहद खराब’ कैटगरी में दर्ज किया गया, वहीं सबसे सही लोधी रोड 176 ‘मध्यम’ कैटगरी में दर्ज किया गया. शहर के अन्य कई जगहों पर भी हवा की गुणवत्ता का स्तर ‘मध्यम’ कैटगरी से लेकर ‘बेहद खराब’ कैटगरी में रहा.

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हर साल ठंड की दस्तक के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी खराब होने लगती है. इसके लिए कई कारकों को ज़िम्मेदार ठहाराय जाता रहा है, जिसमें सबसे बड़ा कारक पड़ोसी राज्यों में पराली का जलना है. इसके अलावा दिवाली पर भी AQI बिगड़ता है. ऐसे में माना जा रहा है कि दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और भी ज्यादा खराब हो सकती है.

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हवा की गुणवत्ता का स्तर

  • आनंद विहार- 333 ‘बेहद खराब’
  • रोहिणी – 341 ‘बेहद खराब’
  • आरके पुरम- 267 ‘खराब’
  • विवेक विहार- 322 ‘बेहद खराब’
  • वज़ीरपुर- 353 ‘बेहद खराब’
  • सोनिया विहार- 307 ‘बेहद खराब’
  • द्वारका सेक्टर 8- 370 ‘बेहद खराब’

गौरतलब है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम- केजरीवाल

दिल्ली के सर्विस और हाईटेक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उद्योग लगाने के लिए अब उत्तर प्रदेश या हरियाणा के शहरों में जाने की जरूरत नहीं है. अब उन्हें दिल्ली में ही काफी सस्ती दर पर ज्यादा जगह मिलेगी. दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में बदलाव के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है.

अभी तक सर्विस उद्योग मास्टर प्लान में आफिस की श्रेणी में आते थे और केवल कमर्शियल एरिया में खुल सकते थे, जो काफी महंगे होते थे. इसलिए यह उद्योग नोएडा, फरीदाबाद या गुरुग्राम चले जा रहे थे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को अपने मौजूदा उद्योग को बंद करके हाईटेक या सर्विस इंडस्ट्री लगाने के लिए मौका दिया जाएगा. हमें उम्मीद है कि यह निर्णय दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बहुत ही अहम कदम साबित होगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना में जीत दर्ज की

Next Post

समाप्त हो जाएगा मुखिया का अधिकार

Next Post
समाप्त हो जाएगा मुखिया का अधिकार

समाप्त हो जाएगा मुखिया का अधिकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d