रांची: काथलिक चर्च के आर्चबिशप हाऊस, रांची द्वारा रविवार को रांची महाधर्म प्रांत की अगुवाई में पुरुलिया रोड स्थित लोयोला मैदान में 1000 से अधिक साइकिल रिक्शा चालकों को राशन और PPE किट दिया.
रांची महाधर्म प्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने अपने संदेश में कहा कि साइकिल रिक्शा चालकों को राशन देने का निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि दो महीनों के लॉकडाउन के कारण वे बेरोजगार और असहाय हैं.
वहीं उन्होंने एकत्र हुए लोगों के लिए प्रार्थना किया. खाद्य सामग्री में मुख्यत: चावल, दाल, तेल, हल्दी, मसाले, सोयाबीन बरी, चने और नमक इत्यादि शामिल थे.
खाद्य सामग्री के साथ-साथ PPE किट भी हर साइकिल रिक्शा चालक को दिया गया. PPE किट में सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स और साबुन था. सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए राशन और PPE पॉकेट का वितरण किया गया.
रांची के सहायक बिशप थेओदोर मसकरेन्हस ने रांची के यूथ, मिशनरी ऑफ चैरिटी की धर्म बहनें, आर्चबिशप हाउस के पुरोहित, रांची धर्म बंधुगण का चयन करने के लिए और उनके अच्छे कार्यो के लिए धन्यवाद दिया.
इस सेवा कार्य में महुआ मांजी, JMM महिला अध्यक्ष, फा. डेविड फा. सेबेस्टियन तिर्की, फा. मुकूल, फा. तोबीअस, फा. अनिल, फा. प्रजापति, सिस्टर सेबस्तिनो, सिस्टर निकोल, सिस्टर टेरेसीना, सिस्टर मरीना, सिस्टर सेलसा, सिस्टर यूजीन और युवा संघ के लीडर कुलदीप, रोहित, सिफा, नीलम, प्रेम, मुक्ति, एम्बर, अमर, अल्विन, विकाश, अभय, अभिषेक, सोनू, शशि, लेजो, लोइस ने सहायता की.

