BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्मिथ को गेंद लगने से घबरा गए थे आर्चर

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in Uncategorized
स्मिथ को गेंद लगने से घबरा गए थे आर्चर

Archer was worried about Smith getting a ball

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि जब उनकी गेंद आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के गले पर लगी तो वह घबरा गए थे, लेकिन जब स्मिथ उठ कर खड़े हुए तो आर्चर ने राहत की सांस ली. आर्चर की गेंद जब स्मिथ को लगी तो उनका जो रवैया था उसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना हुई थी.

गेंद लगने के बाद आर्चर स्मिथ के पास नहीं गए थे और अंपायर की तरफ लौट लिए थे. लेकिन अब आर्चर ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि बल्लेबाज को चोट पहुंचाने की रणनीति कभी नहीं होती.

Also Read This : यमुना का जल स्तर दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा

आर्चर ने बीबीसी से कहा, “यह तय नहीं था.  आपकी कोशिश पहले विकेट लेने की होती है. जब वह नीचे गिरे तो हर कोई रूक गया और हर किसी का दिल घबरा गया था.”

उन्होंने कहा, “जब वह उठे और चलने लगे तब मैंने राहत की सांस ली. कोई भी किसी को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए नहीं देखना चाहता. मेरा स्पैल अच्छा जा रहा था और मैं नहीं चाहता था कि इस तरह का अंत हो.”

आर्चर की गेंद स्मिथ के कान के नीचे गर्दन पर लगी. वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे लेकिन बाद में वापस आ गए थे.

आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि स्मिथ तीसरे मैच में खेलेंगे या नहीं इस बात पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. वहीं स्मिथ ने कहा कि वह 100 प्रतिशत फिट होंगे तभी तीसरे मैच में खेलंगे.

तीसरा टेस्ट गुरुवार से हेडिंग्ले में शुरू हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यमुना का जल स्तर दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा

Next Post

13 IAS इधर से उधर, तीन जिलों के डीसी बदले, लोकेश मिश्र बने रांची के एसडीओ

Next Post
13 IAS इधर से उधर, तीन जिलों के डीसी बदले, लोकेश मिश्र बने रांची के एसडीओ

13 IAS इधर से उधर, तीन जिलों के डीसी बदले, लोकेश मिश्र बने रांची के एसडीओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d