अब तक कुछ नहीं हुआ
मंत्री ने दिया आश्वासन, मुख्यमंत्री के पास रखेंगे बात
रांची: हाई स्कूल अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षकों के 25 प्रतिशत खाली रह गए पदों पर भी सीधी नियुक्ति से भरने का प्रावधान था, जिसमें अब तक मात्र 6 विषय का रिजल्ट कुछ जिलों का जारी हो चुका है. शेष हुए से छूटे हुए विषय अर्थशास्त्र, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, उर्दू नागपुरी, कुरुख, आदि जनजातियों क्षेत्रीय भाषा का नियुक्ति का अनुशंसा अभी तक नहीं हुआ है. जिस वजह से सभी सफल अभ्यर्थियों का भविष्य अंधेरे में है.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगातार 2 वर्ष से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. विभाग की मनसा साफ नहीं है. सारी बातों को सुनने के बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आश्वासन दिया कि सरकार नियुक्ति के प्रति पूरी तरह से गंभीर है. सारी बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा.

