BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या आप मुंह के छाले से परेशान हैं, तो आजमाइए घरेलू नुस्खे

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
क्या आप मुंह के छाले से परेशान हैं, तो आजमाइए घरेलू नुस्खे
Share on FacebookShare on Twitter

मुंह में छाले होना वैसे तो एक आम समस्या है लेकिन इसके चलते व्यक्ति बहुत परेशान हो जाता है. मुंह में छाले होने पर न खाया जाता है और न पिया जाता है. दर्द और जलन से हालत खराब हो जाती है. कई बार तो दवाएं तक काम नहीं करती और मुंह के छालों की गंभीरता मुंह के अल्सर में तब्दील हो जाती है. ऐसे में घरेलू नुस्खे ही काम आते हैं.

मुंह में छालों का कारण

मुंह में छाले दरअसल पेट की खराबी और मुंह की सही तरह से सफाई न होने के कारण होते हैं. कई बार मसालेदार खाने के चलते और अक्सर अपने ही दांत द्वारा काट लिए जाने पर मुंह में छाले हो जाते हैं. शरीर में आयरन और विटामिन बी की कमी से भी मुंह में छाले हो जाते हैं.

मुंह के छालों का इलाज घर पर ही किया जाए तो बेहतर रहता है क्योंकि कई बार दवाएं साइड इफेक्ट कर देती हैं जिससे छाले और बढ़ जाते हैं.

तुलसी के पत्ते 

तुलसी के चार से पांच पत्तों को तोड़ कर धो लें और उन्हें पीस कर उनका रस निकाल लें। इस रस को रुई में भिगोकर छालों पर लगाने से तीन से चार दिन में आराम दिखना आरंभ हो जाएगा। इस रस को लगाने के छालों का दर्द भी कम होता है.

नारियल पानी और नारियल का दूध

तासीर में ठंडा होने के कारण नारियल पानी औऱ नारियल का दूध दोनों ही छालों में लाभकारी हैं. छाले होने पर तीन चार दिन तक सुबह औऱ शाम नारियल पानी का सेवन करें. इससे पेट की गर्मी शांत होगी और छालों में आराम पड़ेगा.
इसके अलावा शहद में नारियल का दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और छालों वाली जगह पर लगाएं। इससे छालों में आराम मिलेगा और कुछ ही दिन में छाले खत्म हो जाएंगे।

बर्फ
हालांकि बर्फ की तासीर गर्म होती है लेकिन छालों में त्वरित आराम के लिए बर्फ कारगर उपाय है. बर्फ के टुकड़ों को छालों पर लगाने से छालों की जलन और दर्द से छुटकारा मिलता है.

हल्दी के कुल्ले

हल्दी के उबले हुए पानी से कुल्ले करने पर छालों में आराम मिलता है. तीन चार दिन तक ऐसे पानी से कुल्ले करेंगे तो छाले खत्म हो जाएंगे.

पान का कत्था
पान की दुकान से थोड़ा सा कत्था का पेस्ट ले आएं. अब इस पेस्ट को शहद और मुलहठी में मिलाकर छालों पर लगाएं. दिन में तीन बार ऐसा करने पर तीन से चार दिन में छाले खत्म हो जाएंगे. हालांकि बच्चे के मुंह में छाले होने  पर इसका प्रयोग न करें.

कच्चा और ठंडा दूध
कच्चा और ठंडा दूध पेट की गर्मी शांत करके छालों को खत्म करने में मदद करता है. ठंडा दूध लेकर सिप सिप करके पिएं. घूंट घूंट पीने से यह छालों की भी जलन शांत करेगा और पेट की गर्मी भी शांत करेगा. यह बहुत फायदेमंद है,इसमें शहद मिला लेंगे तो ज्यादा फायदा करेगा.

अमरूद के पत्ते औऱ हरा धनिया
ये दोनों ही चीजें आसानी से मिल जाएंगी. आप अमरूद के पत्तों को पीस कर रस निकाल लें औऱ छालों पर लगाए. चाहें तो हरे ताजे धनिया के पत्तों का रस निकाल कर प्रभावित जगह पर लगाएं. आपको आराम मिलेगा औऱ चंद दिनों में छाले ठीक हो जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बुराड़ी कांड : 11 लोगों ने की थी आत्महत्या, वहीं डॉक्टर ने खोला डाइग्नोस्टिक सेंटर

Next Post

विजडन मैगजीन ने किया इस दशक की सर्वश्रेष्ठ T-20 टीम का ऐलान

Next Post
विजडन मैगजीन ने किया इस दशक की सर्वश्रेष्ठ T-20 टीम का ऐलान

विजडन मैगजीन ने किया इस दशक की सर्वश्रेष्ठ T-20 टीम का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d