ब्यूनस आयर्स : अर्जनटीना के राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडिस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि उनकी शारीरिक हालत ठीक है. करीब 62 वर्षीय अर्जनटीना के राष्ट्रपति ने इस साल की शुरुआत में कोरोना की वैक्सीन भी लगवाई थी.
फर्नांडिस ने बताया कि उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया है, जो पॉजीटिव आया है. साथ ही पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्हे हल्का बुखार और सिर में दर्द था.

