रांची: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.
मुंडा ने कहा कि जगदेव राम का वनवासी समाज के सम्पूर्ण विकास एवं स्वाभिमान जागरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान था. उनके निधन से वनवासी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.

