रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्व मंत्री बूटा सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. केंद्रीय मंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश के पूर्व रेल, गृह, कृषि मंत्री रहे बूटा सिंह के निधन का दुःखद समाचार मिला. 8 बार लोकसभा सांसद रहे बूटा सिंह बिहार के राज्यपाल भी रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना.

