रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रेलमंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देश पर तेलगांना सरकार के प्रयास से आज विशेष ट्रेन हैदराबाद के लिंगमपल्ली से करीब 1200 श्रमिकों को लेकर झारखंड आ रही है. मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए यह बड़ा तोहफा है.

