रांची: भारत सरकार के आदिवासी कल्याण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के सांसदो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड में करोना से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई. आज के इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, चतरा के सांसद सुनील सिंह, जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो, गोड्डा के सांसद निशि कांत दुबे, ने भाग लिया.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में झारखंड में उत्पन्न कोरोना वायरस पर चर्चा की गई तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी मजदूर भाइयों एवं छात्रों को बाहर से लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल के प्रति सभी सांसदो ने आभार प्रकट किया तथा बाहर में फंसे प्रवासी मजदूर और छात्र जो बाहर में फंसे हैं उसे कैसे वापस लाया जाए इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई.
तथा इसको लेकर कार्य योजना बनाई गई तथा केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान केंद्र द्वारा बनाए गई योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई तथा को रोना से लड़ने के लिए व्यवस्था कैसी खड़ी की जय उस पर भी सांसदों द्वारा अपने अपने विचार दिए गए .
मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह हर संभव मदद करने के लिए कृत संकल्प है.

