रांची: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. बंगाल दौरे के अंतिम दिन अर्जुन मुंडा आज बाकुड़ा जिले के पुंछा में भाजपा द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
इसके अलावा गृह संपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. देर शाम अर्जुन मुंडा धनबाद में दिवंगत पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

