BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी में हॉकी मैच के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने की युवक की हत्या

by bnnbharat.com
September 3, 2019
in समाचार
खूंटी में हॉकी मैच के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने की युवक की हत्या

Armed criminals killed a youth during a hockey match in Khunti

Share on FacebookShare on Twitter
ज्योत्सना,
खूंटी :  सायको गोलीकांड के मात्र 12 दिन बाद अपराधियों ने खूंटी के जिकीलता मैदान में एक युवक को गोलियों का निशाना बनाया. सायको थाना क्षेत्र  के जिकिलता मैदान में कल हॉकी मैच के दौरान 8 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों में अनुरंजन समद नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी माओवादी जिंदाबाद के नारा लगाते हुए भाग निकले. अनुरंजन समद अड़की थाना क्षेत्र के जिलुगड़ा का रहने वाला था, उसका ससुराल खूंटी के खटंगा गांव में है. उसकी पत्नी और दो बच्चों के साथ वह रांची में रह रहा था. अपनी पत्नी से ₹500 मांग कर हॉकी खेलने की बात कहकर खूंटी आया था और खूंटी में हॉकी मैदान में गोलियों का शिकार हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद गाब्रिएल मुण्डा सपरिवार अस्पताल पहुंचे. उसने बताया कि रांची में अनुरंजन की पत्नी बीमार है और उसने खूंटी हॉकी खेलने जाने से मना किया था लेकिन अनुरंजन अपनी जिद पर हॉकी खेलने खूंटी पहुंचा था.

 

घटना की सूचना मिलने पर सायको थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में किया. आज खूंटी के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी शॉल में छुपाकर हथियार लेकर आए थे और भीड़ में घटना को अंजाम देने के लिए किसी को ढूंढते नजर आए तब खेल मैदान में शामिल लोग किसी अनहोनी के अन्देशा से तितर-बितर होने लगे. अपराधियों ने कोवा गांव के एक युवक का पीछा किया, लेकिन वह भी अपनी जान बचाकर भाग निकला. तब अपराधियों ने अनुरंजन को निशाना बनाया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अनुरंजन भी पहले जेएलटी के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पठानकोट एयरबेस में तैनात हुए आठ अपाचे हेलीकॉप्टर, भारतीय वायुसेना की बढ़ी ताकत

Next Post

पोज़ चोरी करके फंस गयी एश्वर्या

Next Post
पोज़ चोरी करके फंस गयी एश्वर्या

पोज़ चोरी करके फंस गयी एश्वर्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d