BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े कमल ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण लूटे

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in समाचार
हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े कमल ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण लूटे
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा:  बृहस्पतिवार को एसीपी द्वितीय कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद शहर में अपराधी बेखौफ हैं और वारदात अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं. सेक्टर-12 में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े कमल ज्वेलर्स पर धावा बोलकर लाखों के आभूषण लूट लिए. विरोध करने पर ज्वेलर की आंख में गोली और पीठ पर चाकू मार दिया.

गंभीर हालत में ज्वेलर को मेट्रो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वहीं, दुकान के अंदर व बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने से मार्केट में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर से लेकर सभी अधिकारी हरकत में आ गए. पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. घटना के बाद पी ब्लॉक मार्केट के दुकानदारों ने प्रदर्शन भी किया और धरने पर बैठ गए. बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें हटाया.

पुलिस के अनुसार, कृष्णानगर, दिल्ली निवासी नरेश पवार की कमल ज्वेलर्स के नाम से सेक्टर-12 के पी ब्लॉक में दुकान है. इसमें नरेश व उनके भाई कमल बैठते हैं. तीसरा भाई मनोज चांदनी चौक की दुकान में बैठता है. बृहस्पतिवार को नरेश पवार व कर्मचारी महेंद्र दुकान पर थे. करीब पौने एक बजे दो बाइक पर आए हथियारबंद तीन बदमाश हेलमेट लगाकर दुकान में घुस गए.

बदमाशों ने पहले महेंद्र को कब्जे में ले लिया और ज्वेलरी लूटने लगे जिसका नरेश ने विरोध किया तो एक बदमाश ने आंख में गोली मार दी. जबकि एक बदमाश ने उनकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया. इसके बाद बदमाश दुकान से निकलकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए बाइक से ही फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने इस दौरान सात गोलियां चलाईं और बरात घर की तरफ भाग निकले.

मार्केट में काम करने वाले दो लोग गोली लगने से बाल-बाल बच गए. डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया पुलिस की छह टीमें जांच में लगी हुई हैं और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. बदमाश लूटी गई ज्वेलरी के बारे में अभी कुछ बताया नहीं गया है. नरेश का इलाज मेट्रो अस्पताल में चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगी आदित्यनाथ को है आतंकियों से जान का खतरा, बढ़ाई गयी सुरक्षा

Next Post

पहले बच्चों और पत्नी की जान ली, फिर कारोबारी ने की खुदकुशी

Next Post
पहले बच्चों और पत्नी की जान ली, फिर कारोबारी ने की खुदकुशी

पहले बच्चों और पत्नी की जान ली, फिर कारोबारी ने की खुदकुशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d