रांची:- रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में जेवर व्यवसायी से 25 लाख सोना लूटकांड मामले के मुख्य आरोपी तौकीर के घर से पुलिस ने रविवार को एक पिस्तौल और एक रिवाल्वर को बरामद किया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26मार्च की सुबह इस लूटकांड को अंजाम दिया गया था. इस मामले में हथियार के साथ लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें से तौकिर आलम को इलाज के लिए रिम्स रांची में भर्ती कराया गया और अन्य अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. कांड में लूटी गये जेवरात के अलावा अपराध में प्रयुक्त और अन्य सामान को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था.
अनुसंधान के क्रम में अपराध करने के प्रयुक्त दो अवैध हथियार को भी तौकिर आलम के घर से बरामद कर लिया. तौकिर ने नगड़ी थाना क्षेत्र के नारायण स्थित अपने घर के अंदर हथियार को छिपा कर रखा था. पुलिस ने एक 7.62एकएम पिस्तौल, एक आठ चक्रीय पिस्तौल और 20 राउंड कारतूस भी बरामद किया है.

