रांची: सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत दो दिवसीय दौरे पर झारखण्ड पहुंचे .बुधवार की सुबह ठीक 9 बजे सैनिक छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर स्थित किला हरि ड्रील स्क्वायर पहुंचे. उन्होंने सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर नरेंद्र चराग की अगुवाई में आयोजित कलर प्रेजेंटेशन परेड का खुले जीप से निरीक्षण किया, और परेड की सलामी ली. झमाझम बारिश के बीच सेना प्रमुख विपिन रावत ने सैन्य परंपरा के साथ रेजिमेंट के नए निशान का विधिवत आदान-प्रदान किया. सेना प्रमुख जनरल रावत दो दिनों तक पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में रहेंगे. इस दौरान वे कई सैन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे.
सेना प्रमुख ने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण की गुणवक्ता को विकसित किया जा रहा है. यानी फौज की आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है. आधुनिक हथियार मंगाई जा रही है. हमारी सेना हर क्षेत्र में मजबूत है. निशान प्रदान समारोह को संबोधित करते हुए कहा पंजाब रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे पुरानी एवं देश की सबसे बड़ी इंफैंट्री रजिमेंट है. पंजाब रेजिमेंट के पास आजादी के पूर्व एवं बाद में युद्ध के क्षेत्र में बहादुरी केे बहुत से रिकॉर्ड कायम किए हैं. सेना प्रमुख ने 29 पंजाब व 30 पंजाब बटालियन की प्रस्तुत परेड की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों युवा प्लाटून अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए हर चुनाैतियों पर खरा उतरेगी.

