BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मानवाधिकारों और चीन बॉर्डर पर रहेगा खास ध्यान

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in समाचार
सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मानवाधिकारों और चीन बॉर्डर पर रहेगा खास ध्यान

सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मानवाधिकारों और चीन बॉर्डर पर रहेगा खास ध्यान

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश के नए सेना प्रमुख मनोज नरवणे ने बुधवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात की.

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब चीन से सटे बॉर्डर पर खास जोर देने का वक्त आ गया है, साथ ही चीन के साथ जारी बॉर्डर विवाद पर भी ठोस काम होगा.

28वें सेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालने वाले मनोज नरवणे बोले कि मानवाधिकार को लेकर उनका खास ध्यान रहेगा.

सेना प्रमुख ने कहा कि अभी तक हमारा खास ध्यान वेस्टर्न फ्रंट पर रहता था, लेकिन अब नॉर्थ फ्रंट पर भी ध्यान देने की जरूरत है. इसका मतलब ये हुआ कि हम अब नॉर्थन बॉर्डर खासकर नॉर्थ ईस्ट में अपनी मौजूदगी को स्थापित करने की ओर अग्रसर होंगे.

हालांकि, दोनों देशों ने शांति स्थापित करने की ओर कदम बढ़ाए हैं. हम जल्द ही बॉर्डर विवाद में कुछ ठोस कदम बढ़ाते नजर आएंगे.

बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है. अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में चीनी जवान कई बार भारतीय जवानों के सामने आते रहे हैं, जो विवाद का जड़ रहा है.

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर जारी लगातार राजनीतिक बयानबाजी को लेकर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सेना समय-समय पर सीमाओं को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव होता रहता है, ये लगातार होने वाली प्रक्रिया है.

सेना के आधुनिकीकरण के मसले पर सेना प्रमुख बोले कि सेना इस मसले पर लॉन्गटर्म प्लान के तहत काम कर रही है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि मानवाधिकार का पालन भी उनके फोकस में रहेगा.

गौरतलब है कि जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 31 दिसंबर को देश के 28वें सेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला है. उन्होंने जनरल बिपिन रावत की जगह ली है. बुधवार को ही बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नए साल में झारखंड की ब्यूरोक्रेशी में होगा फेरबदल, जूनियर IAS बन गए हैं कमिश्नर, सेक्रेट्री रैंक के बराबर होता है कमिश्नर का पोस्ट

Next Post

तेज रफ्तार कार ने सात को कुचला, 2 की मौत

Next Post
तेज रफ्तार कार ने सात को कुचला, 2 की मौत

तेज रफ्तार कार ने सात को कुचला, 2 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d