BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेना को मिली बड़ी सफलता, मार गिराए 7 आतंकी

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
सेना को मिली बड़ी सफलता, मार गिराए 7 आतंकी

सेना को मिली बड़ी सफलता, मार गिराए 7 आतंकी

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए. इसके साथ ही रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पोम्पोर इलाके के मीज में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया. बल ने भी उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया था और दो अन्य एक मस्जिद में घुस गए.

अधिकारी ने बताया कि बल ने रातभर मस्जिद को घेरे रखा. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बल ने आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. बाद में धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखते हुए बल ने आतंकवादियों को मार गिराया.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए ना गोलीबारी की गई ना आईईडी का इस्तेमाल किया गया. आईजीपी ने कहा, ” संयम और पेशेवराना अनुभव काम आए. ना गोलीबारी की गई और ना आईईडी का इस्तेमाल. केवल आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया. मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी. मस्जिद के अंदर छुपे दोनों आतंकवादियों मारे गए हैं.”

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को शुरू हुई मुठभेड़ आज भी जारी है. यहां गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया था. आज सुबह से इस इलाके में सुरक्षा बलों ने तीन और आतंकियों को मार गिराया है. अब तक मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को ढेर किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मध्य प्रदेश: 19 सीटों के लिए मतदान शुरू

Next Post

50 साल के हुए राहुल गांधी, 20 जवानों की शहादत की वजह से नहीं मनाएंगे जन्मदिन

Next Post
50 साल के हुए राहुल गांधी, 20 जवानों की शहादत की वजह से नहीं मनाएंगे जन्मदिन

50 साल के हुए राहुल गांधी, 20 जवानों की शहादत की वजह से नहीं मनाएंगे जन्मदिन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d