रांची: दिल में जोश और मन में उमंग छा जाता है , जब हाथ में हो तिरंगा तो हौसला बुलंद हो जाता है.
जी हां , बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रीयता की भावना को उजागर करते हुए ,आर्मी पब्लिक स्कूल रांची ने कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों के लिए झंडा प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया.
जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. स्वनिर्मित तिरंगों को हाथ में लेकर फोटो भेजकर अपनी राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया. राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करने जैसी भावनाओं से खुद को जगाया. मातृभूमि की रक्षा करने का तथा सच्चे देशवासी बनने का ज़ज्बा उजागर हुआ.

