रांचीः झारखंड के युवाओं को सेना में भर्ती के लिये भारतीय सेना द्वारा 5 अप्रैल 2020 से 18 अप्रैल 2020 तक रांची के बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जा रहा है.
इस रैली में झारखण्ड के सभी जिलों के पुरूष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. रैली में भाग लेने के लिये अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 5 फरवरी 2020 से 20 मार्च 2020 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा सकते है.
21 मार्च से 4 अप्रैल 2020 तक रजिस्टर्ड मेल आईडी पर विभाग द्वारा प्रवेश पत्र भेजा जायेगा, जिसमें रैली में उपस्थित होने संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी.
विदित हो कि भारतीय सेना द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह के सीधी भर्ती का कार्यक्रम चलाया जाता है. इससे वैसे अभ्यर्थी जो देश के लिए भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते है उन्हें इस माध्यम से एक बडा और सीधा अवसर प्राप्त होता है.

