BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में आज से सेना बहाली शुरू ,30मार्च तक भर्ती रैली

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in समाचार
रांची में आज से सेना बहाली शुरू ,30मार्च तक भर्ती रैली
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए आज से सेना में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी. रांची के मोरहाबादी मैदान और आर्मी ग्राउंड में 30 मार्च तक चलने वाली बहाली प्रक्रिया के पहले दिन सेल्जर क्लर्क और क्लर्क के लिए अभ्यर्थियों ने दौड़ लगायी. पहले दिन राज्य के सभी 24 जिलों के लिए बहाली हो रही है. बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कल देर शाम से ही अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था. सारे दस्तावेज की जांच के बाद रात दो बजे अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया. प्रवेश करने के बाद उन्हें जिला प्रशासन की ओर से प्रेरक फिल्म दिखायी गयी. दौड़ के लिए सुबह पांच से छह बजे के बीच अभ्यर्थियों को लाइन में लगाया गया. हर दिन करीब तीन हजार अभ्यर्थियों की दौड़ कराने की योजना है.

भारतीय सेना में भिन्न-भिन्न पदों के लिए बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है.  बहाली के दौरान अभ्यर्थियों को प्रवेश होने के पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट साथ में रखना अनिवार्य है.  वहीं दौड़ लगाने के पहले अभ्यर्थियों को मूवी दिखाई जाएगी, जो मोटिवेशनल मूवी होगी. इसके लिए सेना की ओर से खास इंतजाम किया गए हैं, ताकि बहाली के पहले छात्र मोटिवेट रहें. आर्मी बहाली में सबसे जरूरी फिजिकल एबिलिटी का टेस्ट होता है.  इसमें दौड़ हो फिजिकल फिटनेस का टेस्ट जरूरी है. फिजिकल फिटनेस पास करने के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट किया गया, फिर उसके बाद रिटन परीक्षा आयोजित की जाएगी, सभी कैंडिडेट की आर्मी में बहाली कैंपस के अंदर ही हो रही है. 

राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी आर्मी बहाली में शामिल हो रहे हैं.  अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग दिन बहाली हो रही है.  आर्मी बहाली को देखते हुए मोरहाबादी मैदान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1008 लाईट हाउस निर्माण मामले में सीएम से विचार कर फैसला लेंगे-मंत्री

Next Post

निर्माणाधीर कुआं धंसने से दो महिला घायल

Next Post
निर्माणाधीर कुआं धंसने से दो महिला घायल

निर्माणाधीर कुआं धंसने से दो महिला घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d