BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका सेना का जवान

by bnnbharat.com
January 17, 2020
in Uncategorized
अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका सेना का जवान

अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका सेना का जवान

Share on FacebookShare on Twitter

मनालीः अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका सेना का जवान. कश्मीर में सरहदों की रक्षा करते हुए सुनील बर्फबारी में फंसकर अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका.

हिमांचल प्रलेश के मंडी का रहने वाले सुनील की शादी  की रस्में बुधवार को शुरू हुईं और गुरुवार को बारात लड़भडोल के एक गांव के लिए खैर ग्राम से निकलने वाली थी.

शादी कार्यक्रम के लिए दोनों परिवारों ने अपने घरों को भव्य रूप से सजवाया था. इसके साथ ही जिन रिश्तेदारों को न्योता दिया गया था, वे सभी लोग दूल्हे सुनील का इंतजार कर रहे थे.

सुनील की शादी की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू होनी थी और वह कुछ दिनों पहले ही बांदीपोरा स्थित ट्रांजिट कैंप पर पहुंच गया खराब मौसम की वजह से सभी रास्ते बंद हो गए, जिसके चलते सुनील बांदीपोरा में ही फंस गया.

दुलहन और उसके परिवार को जब पता चला कि सुनील अबतक घर ही नहीं पहुंचा तो यह सुनकर वे सभी बहुत निराश हो गए. सुनील ने श्रीनगर से उन सभी लोगों से फोन पर बात की और उन्हें बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर सकती है.

उधर दुलहन के चाचा संजय कुमार कहते हैं कि शादी की सभी तैयारियां दोनों परिवारों ने की थी. उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी रिश्तेदार भी पहुंच गए थे.

सभी सुनील का इंतजार कर रहे थे, सबको उसकी फिक्र थी. वह सीमा पर देश की सेवा में जुटा है, इस बात की वजह से हम उस पर गर्व करते हैं.

अब तो एकमात्र विकल्प यही है कि शादी की तारीख को बढ़ा दिया जाए.’ सिद्धपुर पंचायत के प्रधान दलीप कुमार कहते हैं कि सुनी श्रीनगर पहुंच गया.

लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर सकी. वह कहते हैं, ‘वह सुरक्षित है और जैसे ही स्थितियां सामान्य होती हैं वैसे ही वह घर आ जाएगा.

शादी की तारीखों को फिर से तय किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मीटू मामला: अनु मलिक के खिलाफ सबूत ना मिलने पर महिला आयोग ने बंद किया केस

Next Post

महिला आयोग में सबसे अधिक दर्ज हुए रांची के मामले

Next Post
महिला आयोग में सबसे अधिक दर्ज हुए रांची के मामले

महिला आयोग में सबसे अधिक दर्ज हुए रांची के मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d