मुंबई: रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है. वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है.
रिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच बहस होती दिख रही है. गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर सहित बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की.

