रांची: कोरोना को लेकर कल रात 12 बजे से ही डिजास्टर मैनेजमेंट लगा हुआ है जिसके अंतर्गत कोरोना पर भ्रामक और आपत्तिजनक सूचना फैलाने पर त्वरित करवाई की जाती है.
इसी मामले में हजारीबाग के आरोग्य भारती के जिला संयोजक के अपने फेसबुक एकाउंट में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि लोग कोरोना को लेकर सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर पर कोई आपत्तिजनक या भ्रम फैलाने वाले पोस्ट नहीं करें. पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं. जो लोग कोरोना को लेकर आपत्तिजनक या भ्रम फैलाने वाले पोस्ट करेंगे. उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read This: 16 अतिरिक्त दाल-भात केंद्र को मिली मंजूरी
जिला संयोजक का कहना है कि भारत मे सरेआम प्रधानमंत्री को चोर कह दिया जाता है, कोई 15 मिनट पुलिस हटाने की धमकी देता है तो कोई दिल्ली में दंगा फैला के भी साफ साफ बच जाता है. कोई फेसबुक पर कहता है कि सब साथ निकलो और मुह खोलकर छिको तो कोई कहता है कि मस्जिदों में इकट्ठा होने से कोरोना नहीं फैलता. इनसब पर करवाई नहीं होती, अगर होती है तो वो बच निकलते है हमलोग को कमजोर समझ कर हमारे आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है. हमने कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की है मुझे साजिश के तहत फसाया जा रहा है.

