BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘आरोग्य सेतु’ ऐप ने तोड़े रिकॉर्ड, किया गया सबसे ज्यादा डाउनलोड

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
‘आरोग्य सेतु’ ऐप ने तोड़े रिकॉर्ड, किया गया सबसे ज्यादा डाउनलोड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण से बचाव के लिये जानकारियां देने वाला सरकारी ऐप आरोग्य सेतु मई में भी दुनिया के शीर्ष 10 डाउनलोड किये गये मोबाइल ऐप में से एक बन गया है.

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, आरोग्य सेतु ऐप पेश किये जाने के बाद मई में लगातार दूसरे महीने दुनिया भर में शीर्ष 10 डाउनलोड किये गये मोबाइल ऐप में से एक बना हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी. इस ऐप को भारत ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए लॉन्च किया है.

लॉकडाउन के दौरान कुछ पॉपुलर मोबाइल ऐप्स को रिकॉर्ड डाउनलोड किया गया है. मार्केट इंटेलीजेंस फर्म Sensor Tower ने मई 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले नॉन-गेमिंग ऐप्स के बारे में एक रिपोर्ट जारी की है.

इस लिस्ट में दुनियाभर में मई 2020 के दौरान सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप के बारे में जानकारी दी गई. भारतीयों के लिये इस लिस्ट की सबसे खास बात ये है कि इसमें कोरोना वायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप ‘आरोग्य सेतु’ भी शामिल है.

अगर ओवर ऑल डाउनलोड ऐप की बात करें तो यह लिस्ट में 8वें नंबर पर रहा. वहीं अगर गूगल प्ले से डाउनलोड करने की बात की जाए तो यह 7वें नंबर पर आया है. इसके अलावा टॉप 10 ऐप्स की लिस्ट में फेसबुक मैसेंजर, गूगल मीट, यूट्यूब और स्नैपचैट भी शामिल हैं.

सबसे पहले यह ऐप आपको प्ले स्टोर से डाउनलोड कर फोन में इंस्टॉल करना होगा. आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने के बाद पहली बार इसे ओपन करेंगे तो कुछ परमिशंस भी देनी होंगी. यह ऐप आपके मोबाइल नंबर, ब्लूटूथ और लोकेशन डेटा की मदद से पता करता है कि आप सुरक्षित हैं या फिर आप पर संक्रमण का खतरा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में सस्ती होगी शराब, नहीं लगेगी 70% ‘स्पेशल कोरोना फीस’

Next Post

वर्चुअल रैली के नाम पर मूल समस्याओं की ओर से ध्यान हटाने की कोशिश: कांग्रेस

Next Post
वर्चुअल रैली के नाम पर मूल समस्याओं की ओर से ध्यान हटाने की कोशिश: कांग्रेस

वर्चुअल रैली के नाम पर मूल समस्याओं की ओर से ध्यान हटाने की कोशिश: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d