BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरोग्य सेतु ने दिखाया नया रास्ता, वर्ल्ड बैंक ने की तारीफ

भारत ने इस एप को लॉन्च करके दिग्गज टेक कंपनियों को छोड़ा पीछे

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
आरोग्य सेतु ने दिखाया नया रास्ता, वर्ल्ड बैंक ने की तारीफ

आरोग्य सेतु ने दिखाया नया रास्ता, वर्ल्ड बैंक ने की तारीफ

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप बनाई है जो लक्षणों के आधार पर बताता है कि आपको कोरोना वायरस का परीक्षण कराने की जरुरत है या नहीं. इसके जरिए यह भी पता चलता है कि आपके आस-पास कोरोना संक्रमित है या नहीं. यही कारण है कि सरकार इसे डाउनलोड करने पर जोर दे रही है.

भारत ने इस एप को लॉन्च करके दिग्गज टेक कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. विशेषज्ञों और बहुत सी एजेंसियों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इसे एक उपयोगी नवाचार करार दिया है. इसके अलावा विश्व बैंक ने एप की तारीफ करते हुए कहा है कि इसने नया रास्ता दिखाया है. आरोग्य सेतु के लॉन्च के कुछ दिनों बाद वैश्विक तकनीक की बड़ी कंपनियों एप्पल और गूगल ने शनिवार को कहा कि वे स्मार्टफोन में एक ऐसे सॉफ्टवेयर का निर्माण कर रहे हैं जो कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद करेगा और उपयोगकर्ताओं को सूचित करेगा कि वे कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं या नहीं.

Also Read This: 18 घंटे बाद हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में दफनाया गया कोरोना मरीज का शव

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने ट्विटर पर एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को टैग करते हुए लिखा, ‘भारत कोविड-19 के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है. जिसे उपयोगकर्ता की जानकारी गोपनीय रखे जाने के लिहाज से डिजायन किया गया है. हमें खुशी है कि आरोग्य सेतु की तर्ज पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए एप्पल और गूगल मिलकर इस तरह की एप विकसित कर रहे हैं.

एप का उदाहण देते हुए विश्व बैंक ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि अभिनव उपाय बड़े पैमाने पर आबादी को शिक्षित करने और संक्रमण को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं. विश्व बैंक की दक्षिण आर्थिक केंद्रित रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कोविड-19 के प्रसार की निगरानी के लिए डिजिटल तकनीकों का भी उपयोग किया जा सकता है. इस तरह की पहल, मोटे तौर पर स्वैच्छिक, पूर्वी एशिया में महामारी से निपटने में मदद करने में सफल रही है.

Also Read This: कोरोना ले रहा विकराल रूप, भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार, 331 की मौत

रिपोर्ट में आगे लिखा है, ‘कोरोना लक्षणों की रिपोर्ट करने वालों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा सकता है. भारत ने हाल ही में आरोग्य सेतु एप लॉन्च की है जो उपयोगकर्ताओं के स्मार्टफोन की लोकेशन का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं को यह बताती है कि क्या वे किसी ऐसे व्यक्ति के पास हैं, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस में सवार 37 लोग इटली से पहुंचे दिल्ली, प्रशासन की उड़ी नींद

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता M.V राजशेखरन का निधन

Next Post
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता M.V राजशेखरन का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता M.V राजशेखरन का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d