BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बस और ट्रेलर की सीधी टक्कर में लगभग 40 मजदूर घायल, एक की स्थिति नाजुक

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
बस और ट्रेलर की सीधी टक्कर में लगभग 40 मजदूर घायल, एक की स्थिति नाजुक

बस और ट्रेलर में टक्कर

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: शुक्रवार सुबह सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बीको मोड़ के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुई. जिसमें ब्रिक्स इंडिया कंपनी के लगभग 35 मजदूर बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिष्टुपुर स्थित मेडिका अस्पताल ले जाया गया है.

सभी घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है. एक मजदूर को टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया है, बाकी अन्य का इलाज मेडिका में ही चल रहा है. घटना शुक्रवार सुबह लगभग 5:45 बजे की है. जब ब्रिक्स इंडिया कंपनी के मजदूरों को कंपनी की गाड़ी ड्यूटी के लिए ले जा रही थी. इसी दौरान बीको मोड़ के समीप गाड़ी के ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक मारी पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर ने ठोकर मार दी.

कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही गाड़ी में बैठे लगभग सभी मजदूर घायल हो चुके थे. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित उर्फ बॉबी सिंह अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को मेडिका अस्पताल भिजवाया और खुद भी अस्पताल में रहकर सभी घायलों के इलाज का प्रबंध करवाया.

वहीं मजदूर नेता शैलेश पांडे ने अधिकारियों से बात कर मजदूरों का स्थिति जानी. साथ ही उन्होंने कहा की जमशेदपुर से गम्हरिया मोटरसाइकिल से ड्यूटी जाने में मजदूरों की असुविधा के कारण प्रबंधन ने बस का इंतजाम कराया है लेकिन अब बस में भी मजदूर सुरक्षित नहीं है. उनका साफ तौर पर कहना है चालक से प्रबंधन 8 घंटा ही काम करवाएं ताकि सुरक्षित मजदूरों को कंपनी गेट तक पहुंचा सके.

हालांकि कंपनी प्रबंधन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच चुके हैं. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल प्रबंधन इलाज करा कर मजदूरों को घर भिजवाने में लगी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बालू लदा ट्रक जब्त, पुलिस को चकमा देकर चालक फरार, खलासी गिरफ्तार

Next Post

महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह विफल, 7 दिसंबर को जनता देगी जवाब

Next Post
महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह विफल, 7 दिसंबर को जनता देगी जवाब

महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह विफल, 7 दिसंबर को जनता देगी जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d