BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैश की जरूरत हो तो पहले से जुगाड़ कर लें

by bnnbharat.com
September 13, 2019
in समाचार
कैश की जरूरत हो तो पहले से जुगाड़ कर लें
Share on FacebookShare on Twitter

देश के अधिकारियों के चारों संगठन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और नेशनल ऑरगनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। चार दिनों तक बिहार के सभी बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। बैंक अधिकारी 26 से 27 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 28 तारीख को महीने का अंतिम शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 29 सितंबर को रविवार का अवकाश है। बैंकों के विलय पर रोक सहित अन्य मांगों को लेकर अधिकारी पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

संगठनों की मांग है कि बैंकों के विलय को वापस लिया जाए। इसके अलावा मांगों के अनुरूप वेतनमान का पुनरीक्षण, सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस, कैश ट्रांजैक्शन की समय-सीमा घटाना, निगरानी मुकदमे में बाहरी हस्तक्षेप बंद करने, पुन: पेंशन योजना लागू करने, पारिवारिक पेंशन से सीलिंग हटाकर लाभ देने, कस्टमर सेवा शुल्क घटाया जाना तथा नॉन परफार्मेंस का आरोप लगाकर प्रताडऩा बंद करने की मुख्य मांगें हैं।

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), आंध्र बैंक सहित सभी राष्ट्रीय बैंक एवं मध्य ग्रामीण बैंक भी हड़ताल में शामिल होंगे। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त महामंत्री डीएन त्रिवेदी ने कहा कि सभी बैंक हड़ताल में शामिल होंगे। इलाहाबाद बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के सुनील सिंह ने कहा कि बैंकों की हड़ताल शत फीसद सफल होगी। देशभर के 4.50 लाख से अधिक अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे तो कर्मचारी भी शाखा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पैसे का लेनदेन भी बंद रहेगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरियाणा के युवक-युवती की लाश दिल्ली में बरामद

Next Post

डिनोबली स्कूल मामला : अभाविप ने DC को सौंपा मांग पत्र

Next Post
डिनोबली स्कूल मामला : अभाविप ने DC को सौंपा मांग पत्र

डिनोबली स्कूल मामला : अभाविप ने DC को सौंपा मांग पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d