BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

री-लोकेटेड मतदान केंद्रों में मतदाताओं को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था हो: विनय कुमार चौबे

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
री-लोकेटेड मतदान केंद्रों में मतदाताओं को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था हो: विनय कुमार चौबे

री-लोकेटेड मतदान केंद्रों में मतदाताओं को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था हो -विनय कुमार चौबे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा है कि 30 नवंबर को पहले चरण में 13 सीटो के लिए हुए चुनाव को लेकर जो ऑब्जर्वेशंस प्राप्त हुए हैं, उसके हिसाब से अगले चार चरणों में होने वाले चुनाव के सिलसिले में तैयारियां और बेहतर व पुख्ता किए जाएं. चौबे ने आज सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में री-लोकेटेड मतदान केंद्रों में मतदान के दिन मतदाताओं को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था करें, ताकि मतदान केंद्र की जानकारी नहीं होने की वजह से कोई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे.

इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदान केंद्र के ले आउट के संबंध में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सभी मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान कक्ष के अंदर बैठेंगे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया मौजूद थे.

हेलीड्रॉपिंग को लेकर लोकेशन का री-वैरीफिकेशन हो

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हेलीड्रॉपिंग के लोकेशन के को-ऑर्डिनेट्स का री-वैरीफिकेशन भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी व विशेषज्ञ अनिवार्य रुप से करेंगे. इस दिशा में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक संबंधित विभाग के साथ को-ऑर्डिनेंट करेंगे ताकि निर्धारित लोकेशन पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं हो.

मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बैठने की हो समुचित व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा कि पहले चरण में कुछ मतदान केंद्रों में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने की रिपोर्ट मिली है. इस वजह से टोकन सिस्टम के बाद भी मतदान के लिए मतदाता क्यू में खड़े थे. आनेवाले चरणों के चुनाव में मतदान केंद्रें पर टोकन सिस्टम के सफल क्रियान्वयन की दिशा में मतदाताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था अनिवार्य रुप से की जाए. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कलस्टर प्वाइंट पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए.

वेबकास्टिंग को लेकर एक दिन पूर्व हो ट्रायल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जानी है, वे मतदान के एक दिन पूर्व खुले रहेंगे और उस दिन वेबकास्टिंग का ट्रायल किया जाएगा, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएं.

ट्रेनिंग कियोस्क में दो ईवीएम और वीवीपैट की हो व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए. डिस्पैच सेंटर में मतदानकर्मियो के लिए एक ट्रेनिंग कियोस्क के अंतर्गत दो ईवीएम व वीवीपैट की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके साथ अभ्यर्थियों द्वारा मतदान केंद्रों के संबंध में निष्पक्ष मतदान को लेकर जाहिर की गई चिंताओं के आलोक में सीएपीएफ की प्रतिनियुक्ति या वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि वहां मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा सके.

कलस्टर में अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता के रात में रुकने को लेकर निर्वाचन आयोग के प्रावधानों का हो पालन. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के पश्चात वैसे कलस्टर, जहां इंटरमीडियरी स्ट्रांग रुम बनाए गे हैं, वहां सभी अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं के कलस्टर केंद्र में रात में रुकने के संबंध में निर्वाचन आयोग के जो प्रावधान हैं, उस संबंध में सीएपीएफ के नोडल अफसर को जानकारी दें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी नहीं हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहले चरण के लिए 64.92 फीसदी मतदान

Next Post

भाजपा की सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है: विजया रहाटकर

Next Post
भाजपा की सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है: विजया रहाटकर

भाजपा की सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है: विजया रहाटकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d