BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने-रहने की व्यवस्था की गई

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने-रहने की व्यवस्था की गई

7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने-रहने की व्यवस्था की गई

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के बाहर फंसे झारखंडवासियों की मदद हेतु श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखंड सरकार द्वरा नेपाल हॉउस रांची में चलाये जा रहे राज्य स्तरीय कोविड-19 रिस्पांस टीम के नियंत्रण कक्ष में अभी तक 26,320 कॉल आये.

जिसमें लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड के 8,54,368 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है. जिनमें से 10,211 जगाहों पर 5,34,573 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है.

अब तक सरकार द्वरा 7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था कर दी गयी है. सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके.

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा रहा है.

आज इसी क्रम में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा निवासी प्रेमचंद्र गोसाई को खाने की किल्लत हो रही थी, जिसपर नियंत्रण केंद्र द्वारा हजारीबाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क स्थापित किया गया.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मुखिया से संपर्क कर प्रेमचंद्र गोसाई को 10 किलो राशन उपलब्ध कराया. राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित अभी तक कुल 13,435 मामले आये, जिनमें से 8,383 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है. शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है.

नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित 5,816, विधि व्यवस्था से संबंधित 633, चिकित्सा से संबंधित 662, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 651 एवं अन्य 621 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5453 दीदी किचन के माध्यम से रोजाना 4 लाख लोगों को कराया जा रहा भोजन

Next Post

लॉकडाउन के विस्तार पर पुलिस अधीक्षक ने की लोगों से सहयोग की अपील

Next Post
लॉकडाउन के विस्तार पर पुलिस अधीक्षक ने की लोगों से सहयोग की अपील

लॉकडाउन के विस्तार पर पुलिस अधीक्षक ने की लोगों से सहयोग की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d