Ranchi: कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आज अटल वेंडर मार्केट में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पान खाकर मूर्ति पर थूके जाने पर अटल वेंडर मार्केट के दुकानदारों द्वारा देखे जाने पर आक्रोशित हो गए युवा मोर्चा के महानगर के महामंत्री कृष्णा सावने रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को सूचना दी डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने निगम के सीओ एवं कोतवाली थाना प्रभारी को घटनास्थल पर बुलाया और सारी स्थिति से अवगत हुए डिप्टी मेयर ने थाना प्रभारी को 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की डिप्टी मेयर ने निगम के सीओ से अटल जी की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने और चारों और जाली का घेराव करने को कहा वेंडर मार्केट के दुकानदारों ने मिलकर प्रतिमा को साफ किया संजीव विजयवर्गीय ने कहा यह घटना बहुत ही शर्मनाक है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है इसके पूर्व भी इस तरह की घटना घट चुकी है. यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी.

