BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अर्जुन मुंडा का फर्जी लेटर पैड बनाकर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
अर्जुन मुंडा का फर्जी लेटर पैड बनाकर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अर्जुन मुंडा का फर्जी लेटर पैड बनाकर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का फर्जी लेटर पैड बनाकर स्वयं को मंत्री का पश्चिमी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधि बताने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सत्यपाल बेहरा जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छनपदा, जैंतगढ का रहने वाला है. सत्यपाल भाजपा का कार्यकर्ता है. वह भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है.

सत्यपाल की गिरफ्तारी अर्जुन मुंडा के निजी सहायक बंशी बिहारी दत्त द्वारा शिकायत के बाद हुई है. सदर चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि सत्यपाल बेहरा ने केंद्रीय मंत्री का अनधिकृत लेटर पैड बनाकर उसके माध्यम से खुद को पश्चिमी सिहभूम का प्रतिनिधि घोषित करते हुए उपायुक्त को आवदेश दिया था.

इस संबंध में उसके खिलाफ 10 जून को मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया था. उसे पुलिस ने छापामारी कर जगन्नाथपुर थाना के जैंतगढ़ स्थित उसके दुकान से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसका फर्जी लेटर पैड भी बरामद कर लिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह स्वयं को मंत्री का प्रतिनिधि बता कर काफी समय से लोगों को डराने-धमकाने और ठगने का काम कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोबाइल की चाह में युवक ने लगाई फांसी

Next Post

विधायक ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

Next Post
विधायक ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

विधायक ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d