BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिश्वत लेते कंपनी कमांडर एवं गृह रक्षक गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 10, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो : बोकारो गृह रक्षा वाहिनी के कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो और गृह रक्षक सियाराम सिंह को ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धनबाद एसीबी टीम ने सुबह रंगे हाथों पकड़ा. एसीबी एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया कि बोकारो गृह रक्षा वाहिनी के गृह रक्षक ध्रुव कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

पूरे मामले पर गौर करें तो गृह रक्षा वाहिनी में हर पांच महीने के अंतराल पर गृह रक्षकों की ड्यूटी बदली जाती है. ध्रुव कुमार सिंह जनवरी से दूरभाष केंद्र सेक्टर 2 में प्रतिनियुक्त थे. चार माह पूरे होने के बाद ध्रुव अपने कंपनी कमांडर नीलकंठ से मिलकर नया आदेश पत्र जारी करने का अनुरोध किया. इसपर कंपनी कमांडर द्वारा उन्हें बताया गया कि जब से नया जिला समादेष्‍टा आए हैं. उनके आने के बाद से नया आदेश पत्र के लिए ढाई हजार रुपये देने पड़ते हैं. ध्रुव कुमार सिंह ने रिश्वत देने से इंकार किया तो 2 जुलाई को उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया.

ध्रुव कुमार सिंह कंपनी कमांडर के इस भ्रष्‍टाचार की पोल खोलने की ठानी और एसीबी में लिखित शिकायत कर दी. एसीबी शिकायत का सत्यापन करने के बाद एक टीम तड़के बोकारो पहुंची. यहां कंपनी कमांडर और गृहरक्षक को ढाई हजार रुपये रिश्‍वत लेते पकड़ लिया. वहीं आपको बताते चलें कि गृह रक्षक सियाराम सिंह कम्पनी कमांडर के यहां खाना बनाने का काम करता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरिडीह : नौ दिन से लापता सीसीएल कर्मी, नहीं मिला सुराग, अनहोनी की आशंका

Next Post

विश्व कप (सेमीफाइनल) : भारतीय टीम संकट में, रोहित, कोहली, राहुल आउट

Next Post
विश्व कप (सेमीफाइनल) : भारतीय टीम संकट में, रोहित, कोहली, राहुल आउट

विश्व कप (सेमीफाइनल) : भारतीय टीम संकट में, रोहित, कोहली, राहुल आउट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d