रवि सिंह
व्हाट्सएप के माध्यम से लड़की की न्यूड फोटो बनाकर उसे फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर परिजनों से ढाई लाख रुपए की मांग करने वाले आरोपी शहजाद को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
गौरतलब है कि गोरखपुर तिवारीपुर थाना प्रभारी को एक महिला ने लिखित तहरीर देकर कहा गया कि उसकी पुत्री की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोटो व्हाट्सएप पर डाउनलोड करके फेस एडिटिंग किया गया और अश्लील नंगे फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया. जब हम लोगों ने उस नंबर पर बात करके ऐसा करने के लिए मना किया तो उस व्यक्ति ने हम लोगों से ढाई लाख रुपए की मांग की. नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी. सूचना मिलते ही तिवारीपुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह और उनकी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी शहजाद पुत्र शरीफ निवासी किशनदास पट्टी थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया. साथ ही उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया.

