BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी देने वाला मुंबई से गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
राज्यसभा चुनाव (11.10) : विधायक के साथ सुदेश महतो पहुंचे विधानसभा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले नीलेश कमलेश पांडे को मुंबई के शिवाजी नगर के बैंगनवाड़ी इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, ‘कमलेश पांडे ने झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को पिछले वर्ष 14 अगस्त को फोन किया था और उनसे 15 लाख रुपए (रंगदारी) मांगे थे. आरोपी ने महतो को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए, तो वो घर में घुसकर उन्हें गोली मार देगा.’

अधिकारी ने बताया कि रांची से सटे सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदेश महतो ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि महतो के निजी सहायक महेंद्र कुमार शर्मा ने अज्ञात हमवालर के खिलाफ उनकी ओर से शिकायत दर्ज कराई थी.

उन्होंने बताया कि इस मामले में रांची के गोंडा पुलिस थाने में आईपीसी की धाराओं 385 (जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति में चोट पहुंचने का भय पैदा करना) और 387 (जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति में हत्या होने या गंभीर चोट पहुंचने का भय पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने कहा कि जांच में यह सामने आया कि संदिग्ध मुंबई के शिवाजीनगर इलाके में रहता है.

उन्होंने बताया कि रांची पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर और एक मोबाइल नंबर मुंबई पुलिस को भेजा था. अधिकारी ने कहा, ‘इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रॉन्च की इकाई-छह ने इलाके में जाल बिछाया और आरोपी नीलेश कमलेश पांडे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 11 जनवरी तक ट्रांसिट रिमांड में भेज दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के लिए झारखंड पुलिस मुंबई पहुंची थी, जिसके बाद उसे उनके हवाले कर दिया गया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2014 शपथ ग्रहण: जानें क्यों पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मांगा था हफ्ते भर का वक्त

Next Post

सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी

Next Post
सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी

सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d