रांची: रांची पुलिस ने नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया, पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
कांके थाना में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीएलएफआई नक्सली कमांडर दिनेश गोप के नाम का इस्तेमाल कर अपने ही साले से रंगदारी मांगी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने बहनोई समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

