BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरफ्तार स्विमिंग कोच को वापस लाया गया गोवा

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in Uncategorized
गिरफ्तार स्विमिंग कोच को वापस लाया गया गोवा

Arrested swimming coach brought back to Goa

Share on FacebookShare on Twitter

पणजी : एक 15 वर्षीय स्विमिंग चैंपियन के साथ दुष्कर्म और उसका यौन उत्पीड़न करने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गिरफ्तार किए गए गोवा के पूर्व स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को रविवार को पुलिस टीम वापस पणजी ले आई. फरार गांगुली को गोवा और दिल्ली के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. ट्रांजिट रिमांड पर रविवार तड़के उसे गोवा वापस लाया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी को आज (रविवार को) एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां हम उसकी पुलिस हिसारत की मांग करेंगे.”

आरोपी स्विमिंग कोच के खिलाफ उत्तरी गोवा जिला के मापुसा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 461, 354, 376 और 506 (दो), गोवा बाल अधिनियम की धारा आठ और पोक्सो अधिनियम की धारा छह और आठ के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पीड़िता ने गोवा स्विमिंग एसोसिएशन में लगभग ढाई साल तक मुख्य कोच के तौर पर काम कर चुके गांगुली पर अपने यौन शोषण का आरोप लगाया था.

यह शिकायत सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो के वायरल होने के बाद दर्ज की गई थी, जिसमें कोच को लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था और आरोपी को स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रतिबंधित कर दिया था.

पीड़िता के पिता ने कोलकाता पुलिस में एक शिकायत दर्ज की, लेकिन बाद में जब पीड़िता ने बताया कि यह वीडियो गोवा में शूट किया गया है तो यह मामला गोवा पुलिस को भेज दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एयर इंडिया को छह हवाई अड्डों पर विमान ईंधन की आपूर्ति फिर से शुरू

Next Post

अच्छे फसल के साथ भाइयों की सलामती की प्रार्थना करेंगी बहनें

Next Post
अच्छे फसल के साथ भाइयों की सलामती की प्रार्थना करेंगी बहनें

अच्छे फसल के साथ भाइयों की सलामती की प्रार्थना करेंगी बहनें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d