BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्ता को लेकर घमासान जारी, गहलोत ने कहा- ‘मेरी सरकार गिराने की हो रही कोशिश’

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
सत्ता को लेकर घमासान जारी, गहलोत ने कहा- ‘मेरी सरकार गिराने की हो रही कोशिश’

सत्ता को लेकर घमासान जारी, गहलोत ने कहा- 'मेरी सरकार गिराने की हो रही कोशिश'

Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: राजस्थान में सत्ता को लेकर घमासान जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है. लेटर में उन्होंने अपनी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. गहलोत ने कहा, ”प्रिय श्री नरेंद्र मोदी जी, मैं आपका ध्यान कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को लोकतांत्रित मर्यादाओं के विपरीत हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से गिराने के लिए किए जाने रहे कुत्सित प्रयासों की ओर आकृष्ट करना चाहूंगा.”

उन्होंने कहा, ”कोविड 19 महामारी के इस दौर में जीवन रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे में राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने का कुप्रयास किया जा रहा है. इस कृत्य में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के अन्य नेता एवं हमारे दल के कुछ अति महात्वाकांक्षी नेता भी शामिल हैं.”

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ”मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि आज जहां आम जनता जीवन एवं आजीविका को बचाने की जिम्मेदारी केंद्र एवं राज्य सरकारों की निरंतर बनी हुई ही. उसके बीच में केंद्र में सत्ता पक्ष कैसे कोरोना प्रबंधन की प्राथमिकता छोड़कर कांग्रेस की राज्य सरकार को गिराने के षड्यंत्र में मुख्य भागीदारी निभा सकता है. ऐसे ही आरोप पूर्व में कोरोना के चलते मध्य प्रदेश सरकार गिराने के वक्त लगे थे एवं आपकी पार्टी की देशभर में बदनामी हुई थी. मुझे मालूम नहीं कि किस हद तक यह सब आपकी जानकारी में है अथवा आपको गुमराह किया जा रहा है. इतिहास ऐसे कृत्य में भागीदार बनने वालों को कभी माफ नहीं करेगा.”

हाल ही में कांग्रेस ने एक ऑडियो जारी किया था जिसमें पार्टी ने दावा था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की आवाज है और वह सरकार गिराने के लिए बातचीत कर रहे हैं. इस मामले की जांच राजस्थान पुलिस कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, निफ्टी 11,150 पर

Next Post

लोकतंत्र में असहमति की आवाज को नहीं दबाया जा सकता: SC

Next Post
लोकतंत्र में असहमति की आवाज को नहीं दबाया जा सकता: SC

लोकतंत्र में असहमति की आवाज को नहीं दबाया जा सकता: SC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d