BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कला हमारे जीवन का एक नैसर्गिक भाव: BDO

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
कला हमारे जीवन का एक नैसर्गिक भाव: BDO
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट का स्थानीय पाठभवन विद्यालय के प्रांगण में द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बफ्टा के सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश कुमार को, सामाजिक कार्यों एवं कलाकारों के प्रति अपनी संवेदना रखने वाले पाठ विद्यालय के निदेशक पल्लव कुमार अग्रवाल को एवं बाल कलाकार के रूप में बेहतर अभिनय करने के लिए राजवीर सिंह को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संतोष सहाय एवं विशिष्ट अतिथि जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन मुंगेर के लाल चार्ली चैपलिन-2 से विख्यात सह बफ्टा के संस्थापक अध्यक्ष हीरो राजन कुमार कर रहे थे.

मुख्य अतिथि संतोष कुमार का भी सरप्राइज जन्मदिन केक काटकर मनाया गया. उन्होंने माता के 2 साल पूरा होनेेेे पर बधाई दी. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए  उपस्थित जनों से  मास्क लगाने का अनुरोध है.

बीडिओ राजीव कुमार ने कहा कि कला हमारे जीवन का एक नेस दीर्घ भाव है. यह हम सबके अंदर छिपा है, जिसे बाहर निकालने के लिए बाफ्टा जैसे संगठन का होना जरूरी है. कला समाज का दर्पण है,लघु नाटक व बड़े पर्दे के माध्यम से समाज को प्रेरणा देती है, कला ही आध्यात्मिक शांति का माध्यम है, यह तपस्या है.

डॉ. सुरेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए संस्था की ओर से मेमेंटो दिए जाने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुंगेर जिले में कलाकारों के लिए बफ्टा नए कलाकारों को पहचान के साथ पूरी दुनिया में नाम और शोहरत कमाने का एक मौका बिना किसी भेदभाव, जाति, धर्म के अपनी कला का प्रदर्शन करने का एवं विख्यात कलाकारों द्वारा मार्गदर्शन करने का अनोखा मंच प्रदान करता है.

उन्होंने बॉलीवुड की प्रतिस्पर्धा को खत्म कर नये कलाकारों को स्थानीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को चमकाने की बात कही. पाठ भवन विद्यालय के डायरेक्टर पल्लव कुमार अग्रवाल ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर आज बफ्टा के 2 वर्ष पूर्ण होने बधाई दी और अपनी कला भावना को जागृत करते हुए “कभी शाम ढले, तो दिल में आना..गाना गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

उन्होंने कहा कि कलाकारों के लिए उनकी कला ही ईश्वर की आराधना होती है. कलाकार अपनी आत्मा को भी एक पल के लिए भूल जाते हैं, उनकी आत्मा उसके चरित्र में ढ़ल जाती है. इसके अलावा साहित्यकार सह पत्रकार मधुसूदन आत्मीय, बफ्टा के सचिव प्रमोद निराला, कवि मोहम्मद इकबाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

मौके पर  हरिओम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, गंगा रजक, आनंद कुमार, मुंगेर जिला खो-खो एसोसिएशन के सेक्रेट्री एवं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा बनाएं गए मुंगेर पीडब्लयूडी स्वीप आइकॉन हरिमोहन सिंह , अन्तर्राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी सह स्वीप आइकॉन श्यामारानी एवं सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ब्यूटी कुमारी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का जरूर करें प्रयोग: अजय राय

Next Post

तेरा साथ है तो… बुढ़ापे में कराया वेडिंग फोटो शूट

Next Post
तेरा साथ है तो… बुढ़ापे में कराया वेडिंग फोटो शूट

तेरा साथ है तो... बुढ़ापे में कराया वेडिंग फोटो शूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d