सूर्यकांत कमल,
-
सेवाकार्यों में बंटा रहे हाथ, कोरोना से जंग में दे रहे गरीबों का साथ
चतरा: वैश्विक महामारी कोरोना को ले देशभर में जारी लॉकडाउन के मद्देनजर द आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इस दौरान सदर प्रखंड के तुड़ाग के बीस व मंगरदाहा गांव के सात गरीब, जरूरतमंद व दिहाड़ी मजदूरों के बीच मानवीय सहायतार्थ राहत सामग्री किट का वितरण किया.
परिवार के सदस्यों ने गरीबों के बीच सूखा राशन के रूप में पांच किलो चावल, एक किलो दाल, दो किलो आलू सहित एक-एक डेटोल साबुन व मास्क का वितरण किया गया.
संस्था के सदस्यों द्वारा मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ-साथ सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन करने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया. लाभुक परिवार के सदस्यों को कोरोना आपदा से बचाव, लॉकडाउन अवधि हेतु जारी सरकारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सहित समय के सदुपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया.
कार्यक्रम के सफल संचालन व व्यवस्थापन में संस्था के जिला समन्वयक विकास कुमार स्नेही, रेणु रीना, संध्या रानी, प्रो. बालेश्वर राम, प्रो. अरबिंद विश्वास, अमित कुमार, पवन कुमार सिंह, पोखराज कुमार, मुकेश कु. सिंह, बिपिन जायसवाल, कविता फूलवंती, अनूप तुलस्यान, मालती मिश्रा, अन्नपूर्णा गुप्ता, रामप्रकाश वर्मा, उपेंद्र कु.वर्मा, अवकाश कुमार, अखिलेश कुमार व गायत्री समेत तुड़ाग के अशोक भारती व मंगरदाहा के पचन भुईयां ने अहम भूमिका निभाया.
कई सेवाकार्यों में दे रहे सहयोग
द आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्य जिले में चल रहे कई सेवाकार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं. वे जनसेवा रसोई व रोटी बैंक में यथासंभव आर्थिक सहयोग सहित राशन सामग्री भी बतौर सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं. संस्था के जिला समन्वयक कुछ सदस्यों के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोटी बैंक के संचालन को वालंटियर कर रहे हैं.
संस्था के सदस्य आपदा की इस घड़ी में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए लोगों को आगे आकर रक्तदान हेतु प्रेरित भी कर रही हैं.
संस्था के दीपक कुमार ने बताया कि मई महीने में श्री श्री के जन्मोत्सव पर संस्था के सदस्यों द्वारा रेडक्रॉस के सहयोग से वृहत रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है.

