BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना कंट्रोल ना होने के दोषी अरविंद केजरीवाल हैं: रमेश बिधूड़ी

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in समाचार
कोरोना कंट्रोल ना होने के दोषी अरविंद केजरीवाल हैं: रमेश बिधूड़ी

कोरोना कंट्रोल ना होने के दोषी अरविंद केजरीवाल हैं: रमेश बिधूड़ी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: हाल ही में दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन एरिया में एक कंट्रोल एरिया में कोरोना वायरस के 35 नए मामले सामने आए. जिसके बाद सरकार, हेल्थ ऑफिसर्स और लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों के लिए एक बड़ी चिंता का मुद्दा बन गया.

कुछ गलियों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और पूरा एरिया अब निगरानी में है. प्रशासन ने तीन लोगों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद दक्षिण-पूर्व जिले के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में गली नंबर 26, 26-B, 27 और 27-B को सील कर दिया है.

क्षेत्र के सांसद (MP) रमेश बिधूड़ी ने इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दोषी करार दिया. बिधूड़ी ने कहा, “जहां तक राजधानी में कोरोना वायरस के कहर से निपटने का सवाल है, मैं केजरीवाल को 10 में से 1 अंक दूंगा.” क्षेत्र के सांसद के रूप में आप क्या कदम उठा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की, ऑफिसर्स ज़रूरी कदम उठा रहे हैं. लेकिन लोग सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) का पालन नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा की दो लोग जो एरिया में सामान बांट रहे थे उन्होंने कोरोनो वायरस मामलों को छिपाने का काम किया है, जबकि दो लोग बुखार के लक्षण दिखने के बाद भाग गए. जिसकी वजह से लगभग 70 परिवार अब इसका भुगतान कर रहे हैं. वे सभी अब आइसोलेशन (isolation) में हैं. जब तक पुलिस एरिया में राउंड पर रहती है तब तक लोग नियमों का पालन करते हैं. जैसे ही पुलिस हटती है, लोगों का बाहर निकलना शुरू हो जाता है.

क्या दिल्ली सरकार को लॉकडाउन और अधिक सख्ती से लागू किया जाना चाहिए? इसके जवाब में बिधूड़ी ने कहा की तबलीगी जमात मामला दिल्ली से ही शुरू हुआ, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पुलिस और यहां तक कि होम मिनिस्टर्स ने भी जमातियों की यात्रा की डिटेल बताने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. लेकिन केजरीवाल की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया.

केजरीवाल यहां लोगों की सेवा करने के लिए नहीं हैं, बल्कि केवल राजनीति करने के लिए हैं. BJP सांसद ने कहा, “केजरीवाल सरकार सभी मोर्चो पर फेल रही है. वह राशन बांटने में भी फेल रहे. राशन बांटने का जो उन्होंने लिंक जारी किया वह 15 दिनों तक काम नहीं कर रहा था.

आज लोगों के पास टोकन नंबर हैं, लेकिन समय से उन्हें राशन नही मिल पा रहा है.” उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि बिना किसी स्क्रीनिंग के 5-7 लाख मजदूरों को बसों से आनंद विहार छोड़ा गया. अगर दिल्ली आज हॉटस्पॉट (hot-spot) है, तो उन्हीं की देन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वज्रपात से एक व्यक्ति और एक भैंस की मौत

Next Post

चली हली स्पेशल ट्रेन, लॉकडाउन में तेलंगाना से झारखंड पहुंचे लोग

Next Post
चली हली स्पेशल ट्रेन, लॉकडाउन में तेलंगाना से झारखंड पहुंचे लोग

चली हली स्पेशल ट्रेन, लॉकडाउन में तेलंगाना से झारखंड पहुंचे लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d