BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरविंद केजरीवाल हो जाएंगे भस्मासुर की तरह भस्म :गिरिराज सिंह

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
अरविंद केजरीवाल हो जाएंगे भस्मासुर की तरह भस्म :गिरिराज सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

बेगूसराय:  भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के लोगों को लेकर दिए गए बयान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की सहानुभूति से जिसका जन्म हुआ आज वही दिल्ली में बिहार और यूपी  के लोगों को बेइज्जत करने का काम कर रहा है. आने वाले दिनों में भस्मासुर की तरह जनता केजरीवाल को समाप्त कर देगी.

दोबारा नहीं बन पायेंगे CM

गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकेंगे. सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि भाजपा साम-दाम-दंड-भेद की राजनीति नहीं करती. नरेंद्र मोदी का सीधा नारा है ना खाएंगे ना खाने देंगे. ऐसे लोग जो घोटालेबाज थे आज कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर बाहर हैं. घोटालेबाजों को बचाने के लिए आज कांग्रेस तरह तरह के प्रोपेगंडा और बयान दे रही है
प्रियंका गांधी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सत्य के साथ है के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पाक की भाषा बोल रही है या पाक कांग्रेस की भाषा बोल रही है यह समझ में नहीं आ रहा. अब प्रियंका गांधी बताएं कि सच क्या है, अगर पाक का समर्थन सच है तो भारतीयों को ऐसे सच की जरूरत नहीं है.

 गिरिराज बेगूसराय में हैं

गुरुवार को गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बेगूसराय के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर रहे थे. गिरिराज सिंह ने बछवाड़ा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की सुख-सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए
केजरीवाल ने क्या कहा था ?

मालूम हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बिहार के लोग 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और यहां से लाखों का इलाज मुफ्त में करवाकर चले जाते हैं. केजरीवाल के इस बयान पर बिहार-यूपी समेत पूर्वांचल के कई नेताओं ने केजरीवाल को निशाने पर लिया था. केजरीवाल ने कहा, ‘इससे खुशी भी होती है कि अपने ही देश के लोग हैं, लेकिन दिल्ली की अपनी कैपेसिटी है. दिल्ली पूरे देश के लोगों का इलाज कैसे करेगी? जरूरत है कि पूरे देश की व्यवस्था सुधरे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेड अलर्ट: दिल्ली में घुसे आत्मघाती आतंकी, पुलिस ने की कई जगहों पर छापेमारी

Next Post

KBC-11 में1करोड़ जीतने वाली बबिता को चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Next Post
KBC-11 में1करोड़ जीतने वाली बबिता को चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

KBC-11 में1करोड़ जीतने वाली बबिता को चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d