BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरविंद केजरीवाल नहीं ले पाएंगे सी-40 जलवायु सम्मेलन में हिस्सा, म‍ंजूरी देने से इनकार

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in Uncategorized
अरविंद केजरीवाल नहीं ले पाएंगे सी-40 जलवायु सम्मेलन में हिस्सा, म‍ंजूरी देने से इनकार

Arvind Kejriwal will not be able to participate in C-40 climate conference, refusal to approve

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डेनमार्क में आयोजित होने वाले सी-40 जलवायु सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरे के लिए उन्हें मंजूरी नहीं दी गई है. दरअसल अरविंद केजरीवाल डेनमार्क में होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दोपहर 2 रवाना होने वाले थे, लेकिन विदेश मंत्रालय ने इस दौरे के लिए केजरीवाल को म‍ंजूरी देने से इनकार कर दिया जिसके चलते वो इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

अरविंद केजरीवाल को मंजूरी नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र पर जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र इतनी बुरी इच्छाशक्ति के साथ काम कर रही है, ये देखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने कहा, सीएम केजरीवाल वहां मौज करने के लिए नहीं बल्कि एशिया के शीर्ष 40 शहरों के मेयर को यह समझाने के लिए गए थे कि दिल्ली के प्रदूषण में 25% की कमी कैसे हुई? वह दिल्ली के प्रदूषण पर ‘विषम-सम’ के लाभ की व्याख्या करने जा रहे थे.

उन्होंने कहा, इससे पहले मनीष सिसोदिया भी दिल्ली शिक्षा प्रणाली के बारे में बात करने के लिए मास्को जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें भी इजाजत नहीं दी गई. आखिर हमारा अपराध क्या है?

संजय सिंह ने लगाया पीएम मोदी पर देश की छवि धूमिल करने का आऱोप

आप नेता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की छवि धूमिल करने की कोशिश की है. ये देश के लिए अच्छा नहीं है. खबरों की मानें तो पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम को सम्मेलन में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब 50 रुपये में होगी रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल जांच

Next Post

शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को आएंगे भारत, दूसरे शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Next Post
शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को आएंगे भारत, दूसरे शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को आएंगे भारत, दूसरे शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d