BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की हुई मौत…..

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in Uncategorized
अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की हुई मौत…..

Arvind Singh alias Malkhan Singh died .....

Share on FacebookShare on Twitter

सुनील कुमार 

जमशेदपुर: आखिर अफवाह तो अफवाह ही होती है जिसका सच्चाई से कोई सरोकार नहीं होता. जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब द्वारा संचालित सरायकेला, खरसवां जिले के आदित्यपुर में मां दुर्गा का भव्य पूजा पंडाल कोल्हान ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के पंडालों में सबसे चर्चित पूजा पंडालों में शुमार है.

पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के मौत की अफवाह कुछ विरोधी और शरारती तत्वों द्वारा उड़ा दी गई. पूजा के दौरान उड़ाई गई इस अफवाह से पूरा शहर ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान एवं प्रदेश में सनसनी फैल गयी. कोई उनके नजदीकियों को फोन कर जानकारी ले रहा था तो कोई दूसरे, तीसरे से और उनके घर के अगल बगल रहने वाले अपने मित्रों से.

BNN BHARAT की टीम ने इस अफवाह की सच्चाई खुद उनके आवास पर जा कर पता लगायी. आपको बता दें कि अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह इन सारे अफवाहों को दरकिनार करते हुए अपने “जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब” के संरक्षक होने का बखूबी फर्ज निभाते हुए नजर आये.

दरअसल इस बार इनका पूजा पंडाल बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि इन्होंने अपने पूजा पंडाल के द्वारा लोगों को एक बहुत बड़ा सन्देश देने का काम किया है.उन्होंने अपने एक अच्छी और सार्थक सोच को व्यक्त करते हुए पूजा पंडाल के कलाकृतियों के द्वारा यह दर्शाया है कि प्लास्टिक का उपयोग इस सृष्टि के लिए बहुत ही घातक है, जिसकी सभी वर्गों और समाज के लोगों ने काफी सराहना करते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली.

उनकी इस लोकप्रियता को देख उनके विरोधियों के पसीने छूटने लगे और उनके मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई.

बहरहाल आपको यह भी बता दें कि अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को हाल के दिनों में मामूली कैंसर का संकेत मिला था, जिसका समय रहते इलाज भी कर लिया गया था और अब वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं.

लिहाजा मलखान सिंह की लोकप्रियता को देख कर उनके विरोधी सदमे में हैं जिसका जीता जागता सबूत देखने को मिल रहा है. उनकी सक्रियता को देख विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं.हालांकि परिवार या उनके मित्र कुछ भी अधिकारिक तौर पर कहने को तैयार नहीं है और मां की पूजा में लीन दिखे. उन्हें किसी भी अफवाहों से फर्क पड़ता नहीं दिखा.

अमूमन यह तो बात साफ हो गयी कि अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को चाहने वालों की कमी नहीं है क्योंकि अपने लाडले की झूठी खबर सुनते ही उनके ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र की जनता ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान की जनता उनके दीर्घायु के लिए माता से प्रार्थना करते नजर आए.

फिलहाल मलखान सिंह ईचागढ़ में होने वाले चुनाव को ले कर काफी उत्साहित और सक्रिय नजर आये. तत्काल उन्होंने अपना पूरा ध्यान और समय मां की पूजा आराधना में ही लगा रखा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टमाटर खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में होता है 50 फीसदी का इजाफा

Next Post

आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म

Next Post
आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म

आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d