BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किरण खैर के ब्लड कैंसर का पता चलते ही एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की , और जताया दुख

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in Uncategorized
किरण खैर के ब्लड कैंसर का पता चलते ही  एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की , और जताया दुख
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर के फैंस और चाहने वालों के लिए बुरी खबर है. वह एक प्रकार के ब्लड कैंसर से गुजर रही हैं. इस बात की जानकारी किरण खेर के पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर बताया है कि अभिनेत्री ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं.

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर नोट साझा किया और किरण खेर के ब्लड कैंसर के बारे में बताया है. वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही किरण खेर के फैंस सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अनुपम खेर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर, हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं’. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर के लिए लिखा, ‘किरण खेर के जल्द ठीक होने की कामना कर रही हूं’.

मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने अपने कमेंट में लिखा, ‘किरण के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना, आपको शक्ति प्रदान करें’. वहीं अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना’. इसके अलावा और भी कई सितारों ने किरण खेर के जल्द ठीक होने की कामना की है.

आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने नोट में लिखा, ‘अफवाहों से किसी का भला नहीं होता, इसलिए सिकंदर और मैं आपको सूचित कर रहे हैं कि किरण को मल्टीपल माएलोमा हुआ है, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है. अभी उनका इलाज चल रहा है और हमें यकीन है कि वह पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर आएंगी. हम खुशकिस्मत हैं कि उनका इलाज कुछ बेहतरीन डॉक्टर्स कर रहे हैं. वह हमेशा से जुझारू रही हैं और मुश्किलों से सीधे टकराती हैं. उन्हें कई लोग दिल से प्यार करते हैं. इसलिए प्यार भेजते रहिए. उन्हें दिल और दुआओं में रखिए. वो रिकवरी के रास्ते पर हैं. उन्हें प्यार और सहारा देने के लिए सभी का शुक्रिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

22 अप्रैल से शुरू होंगी शादियां, देखें दिसंबर तक विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट…

Next Post

आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर ,रसोई गैस सस्ते ,हवाई सफर महंगा

Next Post
आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर ,रसोई गैस सस्ते ,हवाई सफर महंगा

आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर ,रसोई गैस सस्ते ,हवाई सफर महंगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d