खास बातें:-
-
पीसीसीएफ संजय कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, केंद्र में एक पद नीचे के रैंक में किया ज्वाइन, ऐसा पहली बार हुआ
-
2020 में मुख्य सचिव सहित 17 आईएएस होंगे रिटायर, सीएम के प्रधान सचिव के लिए विनय चौबे के नाम की है चर्चा
रांचीः सरकार बदलते ही आईएएस और आईएफएस कैडर के अफसरों की धड़कनें बढ़ गई हैं. पिछली सरकार में सीएम के प्रधान सचिव रहे डॉ सुनील वर्णवाल भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ती में जाएंगे. इसके लिए उन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट लगने से पहले आवेदन दे दिया था.
Also Read This:-हेमंत सरकार के चेहरे से नकाब हटा, महिलाओं पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण: संजय सेठ
अब नई सरकार पर निर्भर करेगी कि उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ती पर जाने के लिए एनओसी दे या नहीं. वहीं सीएम के प्रधान सचिव के लिए 1999 बैच के आईएएस विनय कुमार चौबे के नाम की चर्चा है. लेकिन इसके लिए चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी. वजह यह है कि विनय कुमार चौबे फिलहाल झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हैं.
एक पद नीचे ज्वाइन किया पीसीसीएफ ने-
आईएफएस कैडर के संजय कुमार भी केंद्रीय प्रतिनयुक्ति में चले गए. वे 23 दिसंबर को विरमित हुए. संजय कुमार झारखंड में पीसीसीएफ हेड ऑफ फोर्स के पद पर थे.
वे केंद्र में एडिशनल डायरेक्टर जनरल फॉरेस्ट कंजरवेटर बनाए गए हैं. जो उनके रैंक से एक रैंक पीछे का है. पीसीसीएफ हेड ऑफ फोर्स का पद मुख्य सचिव रैंक का होगा है.
संजय कुमार झारखंड में लेवल 17 के पद पर थे, लेकिन केंद्र में उन्होंने लेवल 16 पर ही ज्वाइन किया.
सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ कई शिकायतें भी थी.
Also Read This:-हेमंत ने अभ्यर्थियों को पिटवाया लाठी से: प्रतुल
2020 तक 17 आइएएस होंगे रिटायर:
2020 कर मुख्य सचिव सहित 17 आइएएस रिटायर हो जाएंगे-
नाम- रिटायरमेंट की तिथि
- डीके तिवारी- 31/03/2020
- राजीव कुमार- 28/02/2020
- ब्रजमोहन कुमार- 30/09/2020
- संजय कुमार सिंह- 29/02/2020
- रामाकांत सिंह- 30/10/2020
- मनोज झा- 31/05/2020
- दिलीप झा- 31/01/2020
- अरविंद कुमार- 31/05/2020
- विनोद कुमार- 30/06/2020
- रणेंद्र कुमार- 29/02/2020
- अनिल सिंह- 30/09/2020
- अनिल राय- 31/05/2020
- अशोक कुमार सिंह- 31/01/2020
- बद्रीनाथ चौबे- 31/01/2020
- विनय राय- 31/01/2020
- गणेश कुमार- 31/07/2020
- दानियल कंडुलना- 29/02/2020
Also Read This:-मौत का कारण बीमारी बताने के लिए भूखल के परिजन को बीडीओ ने दिया पैसे का ऑफर

