BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आशीष नेहरा ने कहा, धोनी की पहली शतकीय पारी से लगा, वह रनों के भूखे हैं

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in समाचार
आशीष नेहरा ने कहा, धोनी की पहली शतकीय पारी से लगा, वह रनों के भूखे हैं

आशीष नेहरा ने कहा, धोनी की पहली शतकीय पारी से लगा, वह रनों के भूखे हैं

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि 2004 में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से उन्हें लगने लगा कि धोनी के मुंह में खून लगा है और वह रनों के भूखे हैं.

धोनी ने वनडे में अपना पहला शतक 15 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था. उस मैच में नेहरा ने भी चार विकेट चटकाए थे, जबकि धोनी ने 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली थी.

Also Read This: 16 हजार नकली सैनिटाइजर किया गया जब्‍त

नेहरा ने कहा कि धोनी की उस पारी ने भारत को यह विश्वास दिलाया कि धोनी भविष्य में एक अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं जोकि राहुल द्रविड़ की जगह ले सकते हैं.

नेहरा ने कहा, ‘उस पारी से टीम को यह विश्वास हो गया था कि हमारे पास भी एक अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज हो सकता है. धोनी के लिए शुरुआती कुछ मैच अच्छे नहीं रहे थे. लेकिन उनके जैसे आत्मविश्वासी इंसान को अगर मौका मिले और वो उसको भुना ले, तो उन्हें वापस खींचना मुश्किल हो जाता है.’

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘धोनी का मजबूत पक्ष उनका आत्मविश्वास है. उस पारी से ऐसा लगा कि धोनी के मुंह में खून लगा था और वह रनों और भूखे हो गए थे.

Also Read This: 30 हजार करोड़ में बेचने के लिए ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का OLX में दिया एड, FIR दर्ज

इसके बाद धोनी ने शायद ही कभी तीन नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने अपना नाम बना लिया था। उस सीरीज में हमने बाकी चार मैच हार गए थे. लेकिन सीरीज में धोनी टीम इंडिया की खोज रहे.’

नेहरा ने साथ ही कहा, ‘धोनी जब टीम में आए थे तो वह अच्छे विकेटकीपर नहीं थे. उनसे पहले जो भी खेले वो बेहतर विकेटकीपर थे. वो किरन मोरे और नयन मोंगिया जैसे नहीं थे. उनके अनुशासन, जुनून, कंपोजर और कॉन्फिडेंस ने उन्हें सबसे अलग लाकर खड़ा कर दिया.’

नेहरा ने कहा, ‘धोनी ने वो किया जो दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल नहीं कर सके थे. धोनी ने मौके का फायदा उठाया.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16 हजार नकली सैनिटाइजर किया गया जब्‍त

Next Post

दो दिन पहले रिम्स में कोरोना संदिग्ध की हुई मौत, रिपोर्ट आई नेगेटिव

Next Post
दो दिन पहले रिम्स में कोरोना संदिग्ध की हुई मौत, रिपोर्ट आई नेगेटिव

दो दिन पहले रिम्स में कोरोना संदिग्ध की हुई मौत, रिपोर्ट आई नेगेटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d