BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अश्विन के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
अश्विन के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के जोस हेजलवुड का विकेट लेने के साथ ही गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों का शिकार करने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं.

अश्विन ने चौथे दिन पहले सत्र के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड को बोल्ड कर दिया. यह टेस्ट मैचों में उनका 375वां विकेट है. 10 रन पर खेल रहे हेजलवुड को लगा कि गेंद टप्पा खाने के बाद स्पिन होकर बाहर निकल जाएगी, इसीलिए उन्होंने उसे छोड़ दिया लेकिन गेंद ने उनका ऑफ स्टम्प उड़ा दिया.

हेजलवुड टेस्ट मैचों में 192वें ऐसे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिनका विकेट अश्विन ने लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम था. टेस्ट मैचों में 800 विकेट का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले मुरलीधरन ने 191 मौकों पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

इस फेहरिस्त में तीसरे नम्बर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं, जो टेस्ट मैचों में 600 विकेट लेन वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन ने कुल 186 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

चौथे नम्बर पर आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्ग्रा हैं, जिन्होने 172 बार यह कारनामा किया है. मैक्ग्रा के नाम टेस्ट मैचों में 563 विकेट हैं. इस फेहरिस्त में आस्ट्रेलिया के ही स्पिन गेंदबाज शेन वार्न पांचवे स्थान पर हैं.

708 विकेटों के साथ टेस्ट मैचों के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज वार्न ने 172 बार लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. भारत के अनिल कुम्बले इस सूची में छठे स्थान पर हैं. कुम्बले ने 167 मौकों पर यह कारनामा किया है. कुम्बले के नाम 619 विकेट हैं और वह भारत के सबसे सफल टेस्ट बॉलर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुजारी हत्याकांड मामला: हथकड़ी सहित बंदी फरार, तलाश जारी

Next Post

सभी थाना, ओपी में फिर से शुरू होगा ‘पुलिस अंकल ट्यूटोरियल’

Next Post
सभी थाना, ओपी में फिर से शुरू होगा ‘पुलिस अंकल ट्यूटोरियल’

सभी थाना, ओपी में फिर से शुरू होगा 'पुलिस अंकल ट्यूटोरियल'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d