BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने की गोमूत्र से कैंसर के इलाज की वकालत

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in समाचार
केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने की गोमूत्र से कैंसर के इलाज की वकालत
Share on FacebookShare on Twitter

बीजेपी के कई नेताओं ने कथित उपचारात्मक गुणों के कारण दैनिक जीवन में गोबर और मूत्र के उपयोग की वकालत करते रहे हैं। मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, ‘मैं कैंसर की मरीज थी, और मैंने आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के साथ मिलकर गोमूत्र का सेवन करके खुद को ठीक किया।’ साथ ही उन्होंने कहा था कि गाय के शरीर को एक विशेष तरीके से रगड़ने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शनिवार को स्वास्थ्य विज्ञान में गोमूत्र के कथित महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उपयोग गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘कैंसर का इलाज करने सहित कई दवाएं गोमूत्र का उपयोग करके तैयार की जाती हैं। केंद्र सरकार भी इस पर आयुष्मान भारत योजना के तहत काम कर रही है।

देश को कैंसर मुक्त बनाये जाने के सवाल पर चौबे ने कहा कि गैर-संचारी रोग दुनियाभर में एक चुनौती बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश 2030 तक गैर-संचारी रोग से मुक्त होना चाहता है और स्वास्थ्य मंत्रालय इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगा। तमिलनाडु में चिकित्सा प्रणाली की सराहना करते हुए चौबे ने कहा कि मंत्रालय ने 75 मेडिकल कॉलेजों का उन्नयन (अपग्रेडेशन) किया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (जेएवाई) में कैंसर इलाज को शामिल करने के एक प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्रालय अध्ययन कर रहा है। इस योजना में कैंसर को शामिल क्यों नहीं किये जाने के एक सवाल के जवाब में चौबे ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र एक अलग योजना के तहत वर्तमान में तीन प्रकार के कैंसर का उपचार प्रदान कर रहा है, और अब जेएवाई के तहत इस घातक बीमारी को शामिल करने के प्रस्ताव पर अध्ययन किया जा रहा है। कोयंबटूर वह श्री रामकृष्ण अस्पताल में ‘कैंसर के खिलाफ जंग’ अभियान का उद्घाटन करने आये थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING NEWS : वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन

Next Post

PM मोदी की विजय संकल्प रैली आज रोहतक में

Next Post
PM मोदी की विजय संकल्प रैली आज रोहतक में

PM मोदी की विजय संकल्प रैली आज रोहतक में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d