मेदिनीनगर.पलामू जिले के पड़वा थाना में एएसआई मुन्नालाल जामुदा को एसीबी पलामू ने रंगे हाथ 5000₹ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
केस डायरी समय पर भेजने के एवज में मांगी थी रिश्वत.पलामू एसीबी पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार गिरी एवं राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

