BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 हजार घूस लेते एएसआई गिरफ्तार, 24 घंटे में एसीबी की दूसरी कार्रवाई

by bnnbharat.com
March 17, 2021
in समाचार
गुमला में पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने आया युवक गिरफ्तार

गुमला में पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने आया युवक गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

 गिरफ्तार एएसआई इंदर पासवान

मेदिनीनगर/रांची:- झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,एसीबी की  पलामू इकाई ने बुधवार को एक बार फिर कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को गिरफ्तार किया. एसीबी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में कार्यरत एएसआई इंदर पासवान को 5 हजार रूपये घूस लेते पकड़ा गया. पलामू एएसीबी की 24 घंटे के भीतर यह दूसरी कार्रवाई है.

केस से जमानत देने के लिए मांगा था 6 हजार घूस

रेड़मा निवासी कंचन कुमार गुप्ता उर्फ टिंकू (24वर्ष) सहित तीन के खिलाफ जमीन विवाद में गत 4 फरवरी 2021 को मुकदमा हुआ था. विकास कुमार नामक युवक ने एफआइआर दर्ज करायी थी. कंचन भी मामले में आवेदन दिया था, लेकिन उसकी ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. 25 फरवरी को टाउन थाना के कंचन कुमार गुप्ता सहित अन्य को नोटिस दिया गया था और थाना बुलाया गया था. मामले में जब कंचन कुमार गुप्ता ने मेदिनीनगर टाउन थाना के एएसआई सह केस के अनुसंधानकर्ता इंदर पासवान (48वर्ष) से मिला तो उसे बताया गया कि 6 हजार देने पर उसके अलावा दो अन्य लोगों को मुकदमे में थाना से ही जमानत दे दी जाएगी. कंचन ने रुपये देने में असमर्थता जतायी तो एएसआई ने कहा कि पैसा नहीं देने पर  जेल भेज देंगे.  

एसीबी ने मामले में मामले के सत्यापन के बाद आरोप को सही पाया. शिकायत के आलोक में  बुधवार की सुबह टीम बनायी गयी. आवेदक को घूस के 5 हजार रूपये देकर एसीबी की टीम के साथ मौके पर भेजा गया. टाउन थाना के गेट पर जैसे ही एएसआई ने घूस के पैसे लिए, ऐन मौके पर एसीबी टीम ने पैसा लेते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार करने के बाद एएसआई को एसीबी कार्यालय लाया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद एएसआई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. एएसआई बिहार के नालंदा जिले के गोटिया के निवासी हैं.

एक दिन पहले बीपीओ की हुई थी गिरफ्तारी

एएसआई की गिरफ्तारी से पहले मंगलवार को जिले के नावाबाजार के मनरेगा बीपीओ आनन्द कुमार को 12 हजार रूपये घूस लेते कंडा से गिरफ्तार किया गया था. बीपीओ सिंचाई कूप निर्माण के एवज में सोहदाग निवासी प्रसाद यादव से घूस ले रहे थे. इसके साथ ही पलामू एसीबी की टीम ने इस वर्ष का पांचवा ट्रेप केस को पूरा कर लिया है. 

2021 में अबतक पांचवां ट्रेप केस 

विदित हो कि पलामू एसीबी की ओर से इस वर्ष का यह पांचवां ट्रेप केस है. जनवरी महीने में एसीबी की ओर से कार्रवाई कर एक घूसखोर को गिरफ्तार किया गया था. गत 9 फरवरी को तरहसी प्रखंड की गोइंदी पंचायत के पंचायत सेवक उमाकांत सिंह को 17 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. गत 12 फरवरी को हरिहरगंज बीडीओ को 7 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. इसी तरह 16 मार्च को नावाबाजार के मनरेगा बीपीओ आनन्द कुमार को 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. वर्ष 2020 में पलामू एसीबी ने रिकार्ड ट्रेप केस को पूरा किया था. झारखंड में सबसे अधिक 19 केस पूरे किये थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने नामकुम प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

Next Post

जिले में मत्स्य पालन को वृहत करने की आवश्यकताः-उपायुक्त

Next Post
प्रशासन और आमजनों के बीच के दूरी को कम करने का प्रयास टॉक टू डीसी

जिले में मत्स्य पालन को वृहत करने की आवश्यकताः-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d